सामूहिक दुष्कर्म में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पटवाई पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस घटना को संदिग्ध करार दे रही जागरण संवाददाता, रामपुर : महि
पटवाई पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस घटना को संदिग्ध करार दे रही
जागरण संवाददाता, रामपुर : महिला से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। घटना पटवाई थाना क्षेत्र की है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता का आरोप है कि 27 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के भूकन, श्याम लाल, सोमपाल, जसवंत और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए। तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के आने पर महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटवाई थाना प्रभारी सतवीर ¨सह ने बताया कि मामला रंजिश का है। दस दिन पहले आरोपी पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी सोमपाल की पत्नी ने अशरफी लाल, वीरपाल, अमरपाल और एक अज्ञात व्यक्ति को
नामजद किया था। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। होली पर डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई थी। तब एक पक्ष के खिलाफ जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। दोनों ही मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।