कांग्रेसियों ने फूंका नितिन गडकरी का पुतला
भाजपा के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी जागरण संवाददाता, रामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत
भाजपा के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी
जागरण संवाददाता, रामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रजा डिग्री कॉलेज पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए नितिन गडकरी का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। पिछले दो वर्षों से भाजपा ने कोई नई योजना नहीं बनाई है। रामपुर से काठगोदाम तक फोर लाइन हाईवे कांग्रेस सरकार द्वारा द्वारा पास कराया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा समय से काम शुरू न होने के कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने दोबारा टेंडर लगवाया, उसके बाद केंद्र में भाजपा की सरकार आ गई। कांग्रेस के कार्यों का श्रेय भाजपा लेना चाहती है। केंद्र सरकार के मंत्री स्वयं कुछ कार्य न करके दूसरी सरकारों के कार्यों की वाह-वाह लूटने में लगे हैं। कांग्रेस ने देश में स्मार्ट कार्ड योजना, जन-धन योजना, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के कार्यों के शिलान्यास में लगे हुए हैं, लेकिन कोई नई योजना नहीं बना रहे हैं। इस अवसर पर प्रमिल कुमार शर्मा, धर्मेंद्र देव गुप्ता, मामून शाह खां, अमित कुमार, इदरीस, मुश्ताक अली, शाकिर अली, आमिर मियां, फैसल हसन, एजाज खां, दानिश खां, सलमान खां आदि मौजूद रहे।