Move to Jagran APP

कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं प्रशासनिक अफसर

सिविल लाइंस पर हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्ष

By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 07:55 PM (IST)
कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं प्रशासनिक अफसर

सिविल लाइंस पर हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कुछ प्रशासनिक अफसर एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह सिविल लाइंस स्थित जिला महामंत्री राजीव मांगलिक के आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन दिनों क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव चल रहा है। इसके लिए सात फरवरी को मतदान होगा, लेकिन कुछ प्रशासनिक अफसर निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं होने दे रहे हैं। अफसर एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यह सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे अफसरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वक्त आने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नौ फरवरी को रामपुर काठगोदाम हाइवे के फोरलेन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद रुद्रपुर के रामलीला मैदान में जनसभा होगा। कहा कि इस कार्यक्रम में रामपुर से भी बड़ी तादात में लोग शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटे हुए हैं। कहा कि नौ फरवरी को ग्यारह बजे कार्यकर्ता रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे। जिला महामंत्री राजीव मांगलिक ने सभी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान सभी पदाधिकारियों से चमरौआ ब्लॉक पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, श्रीष गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, दिलीप सक्सेना, प्रेमशंकर पांडेय, प्रभात अग्रवाल, अशोक विश्नोई आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.