पंचायतों का आरक्षण टला, अब छह को प्रकाशित होगी सूची
विकास भवन में आरक्षण की जानकारी को जमे रहे ग्रामीण जागरण संवाददाता, रामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुन
विकास भवन में आरक्षण की जानकारी को जमे रहे ग्रामीण
जागरण संवाददाता, रामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूचियों का प्रकाशन एक बार फिर टल गया है। अब आरक्षण सूचियां छह सितंबर को प्रकाशित की जाएंगी। इस बावत शासन ने नया कार्यक्रम जारी किया है। वहीं, विकास भवन में पूरे दिन ग्रामीण आरक्षण की जानकारी को भटकते रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसके लिए दो सितंबर को आरक्षण की सूचियों के प्रकाशन की तिथि निर्धारित की गई थी। अफसर पूरी सजगता से सूचियों को अंतिम रूप देने में जुटे थे। किन्तु, शासन ने एक बार फिर से सूचियों का प्रकाशन टाल दिया है। अब शासन ने सूचियों के प्रकाशन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत आरक्षण सूचियों का प्रकाशन छह सितंबर को किया जाएगा। छह से दस सितंबर तक प्रकाशित आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। ग्यारह ¨सतबर को आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्र होंगी। 12 से 13 सितंबर तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण करेंगी। 14 सितंबर को जिलाधिकारी द्वारा अंतिम सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, पंद्रह ¨सतबर को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को यह विवरण उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी एके शाही ने बताया कि अब आरक्षण सूचियों का प्रकाशन छह सितंबरी को होगा।