दंगाईयों के खिलाफ सख्ती से पेश आए प्रशासन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बल्देव औलख ने कहा कि प्रशासन कूप के दंगाइयों के खिलाफ सख्त
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बल्देव औलख ने कहा कि प्रशासन कूप के दंगाइयों के खिलाफ सख्ती से पेश आए। उन्होंने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ता ग्राम कूप पहुंच गए। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई दिन पूर्व एक खेत में पशु को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक चूक की वजह से मामूली विवाद बड़े विवाद का कारण बन गया। योजनाबद्ध तरीके से एक वर्ग के व्यक्ति को घेरकर लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ट्रेक्टर क्षतिग्रस्त कर दिया। यदि पुलिस और प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाती, तो यह घटना नहीं होती। इस घटना से गांव में तनाव और आक्रोश है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक संजय के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही एक शिष्ट मंडल केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राजीव मांगलिक आदि उपस्थित रहे।