सांप्रदायिक माहौल बना रहीं सपा-भाजपा: यूसुफ
रामपुर। बसपा विधायक अली यूसुफ ने कहा है कि सपा और भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बना रही हैं। व
रामपुर। बसपा विधायक अली यूसुफ ने कहा है कि सपा और भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बना रही हैं। वह शुक्रवार को आगापुर मंसूरपुर में हुई सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा विकास के मुद्दे पर नहीं चलती हैं। इनका काम समाज का महौल बिगाड़ना है। इन दोनो पार्टी से होशियार रहना है। सपा और भाजपा दोनों ¨हदू और मुसलमानों को लड़ाने का काम कर रही हैं, जबकि भाईचारे पर जोर दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में कुछ लोग बसपा में शामिल हुए, जिन्हें जोन कोआर्डनेटेर सुरेन्द्र ¨सह सागर और शहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डा. तनवीर अहमद खां ने पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता सपा सरकार से तंग आ गई है और बसपा का दामन थाम रही है।सपा और भाजपा से जनता का सावधान रहना है। चुनाव नजदीक आता देख इनकी फितरत बदल जाती है। बसपा में शामिल होने वालों में फिरासत अली, नवाब अली, बाबू अली, शकील अहमद, अमीर अहमद, पप्पू ¨सह, चन्द्रसेन, गुड्डू खां, मंजू, शाकिर, इमरान खां, लईक अली, प्रदीप, बबलू, हरपाल, फैसल, इमरान आदि हैं।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र ¨सह रवि उहोंने पार्टी की नीतियां भी बताईं। ने सभी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। हाजी महबूब अली, महेश सागर, डा. नूर मोहम्मद, प्रमोद निरंकारी, दिनेश सागर, हरिओम कश्यप, मुरशद पाशा आदि शामिल रहे।