बेटों के साथ उमरा कर रहे आजम
रामपुर । कैबिनेट मंत्री आजम खां दोनो बेटों के साथ उमरा कर रहे हैं। वे तीन दिन पहले यहां से सऊदी
By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 11:43 PM (IST)
रामपुर । कैबिनेट मंत्री आजम खां दोनो बेटों के साथ उमरा कर रहे हैं। वे तीन दिन पहले यहां से सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने अहराम बांधकर उमरा के अरकान शुरू कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री बड़े बेटे अदीब आजम खां और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम खां को साथ लेकर गए हैं। करीब दो साल पहले कैबिनेट मंत्री ने हज किया था। इस बार उमरा करने परिवार के साथ गए हैं। उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य डाक्टर तजीन फात्मा साथ नहीं गई हैं, वह रामपुर में घर पर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें