आबादी में प्रदूषण फैला रहीं फैक्ट्री: नवेद
रामपुर। विधायक काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने जारी बयान में कहा है कि आबादी में कई मैंथा इकाई चल
रामपुर। विधायक काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने जारी बयान में कहा है कि आबादी में कई मैंथा इकाई चल रही है। मेरा आवास नूरमहल सिविल लाइंस क्षेत्र में है। इस क्षेत्र में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रशासन के अधिकतर अधिकारी और न्यायिक अधिकारियों के भी आवास हैं। नूरमहल आवास विकास घनी आबादी का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में एक मैंथा इकाई संचालित की जा रही है, जिसका मालिक राजनैतिक प्रभाव वाला व्यक्ति है। इसकी और भी कई इकाइयां हैं। इसके खिलाफ किसान जनता लगातार आंदोलन भी करते रहे हैं। राजनैतिक पहुंच के चलते अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। लिखित शिकायतों का निस्तारण भी गलत तरीके से उसी के हक में कर दिया जाता है। इसीलिए मैंथा इकाई का संचालन किया जा रहा है, जिसे बंद कराया जाए।