कांग्रेस ने जताया केंद्र सरकार का विरोध
रामपुर। कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर गांधी समाधि पर विरोध जताया। कांग्रे
रामपुर। कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर गांधी समाधि पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर गांधी समाधि पर पहुंचे। उनके हाथों में सरकार से एक साल का हिसाब मांगने के लिए सवाल लिखे थे। गांधी समाधि पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे काफी देर तक बैठे रहे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हो सके। प्रधानमंत्री अपने वादों का हिसाब देश की जनता को दें। उन्हें विदेश में घूमने से ही फुरसत नहीं है। जनता एक साल में ही तंग आ चुकी है। किसानों को भी कोइ राहत नहीं दी गई है। इस मौके पर नोमान खां, शकील खां, आमिर मियां, रमेश प्रभाकर, अफजाल खां, जब्बार खां, शैजी राहुल, ताहिर, परवेज अब्बासी, अदनान खां, जमशेद सानी, मोहम्मद यासीन खा आदि शामिल रहे।