महिला की हत्या में पति, पत्नी और बेटे को भेजा जेल
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति, पत्न
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति, पत्नी और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
मुहल्ला पनवड़िया के राम सिंह का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह राम सिंह की 25 वर्षीय विवाहिता बेटी तारावती शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वापस घर लौटते समय पड़ोसी परिवार ने उसे घेर लिया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका की ससुराल काशीपुर उत्तराखंड की है। उसका पति से विवाद चल रहा था और वह करीब ढाई साल से मायके में दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसकी मौत की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पड़ोसी वीरपाल, उसकी पत्नी जगवती और बेटे कलुआ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।