Move to Jagran APP

क्षेत्र पंचायत के परिसीमन में बढ़े 197 वार्ड

रामपुर। जनपद में क्षेत्र पंचायत का परिसीमन पूरा हो गया है। परिसीमन में 197 वार्ड बढ़े हैं। अब जनपद

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:13 PM (IST)
क्षेत्र पंचायत के परिसीमन में बढ़े 197 वार्ड

रामपुर। जनपद में क्षेत्र पंचायत का परिसीमन पूरा हो गया है। परिसीमन में 197 वार्ड बढ़े हैं। अब जनपद में क्षेत्र पंचायत के 886 वार्ड हो गए हैं। जिला पंचायत के वार्ड बनाने के लिए भी जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने कमेटी का गठन कर दिया है।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। इसलिए पंचायती राज विभाग चुनाव से पहले तैयारी पूरी करना चाहता है। इसके लिए ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया जा चुका है। दरअसल पंचायत चुनाव वर्ष 2010 में हुए थे। तब 2001 की जनगणना को आधार माना गया था। अब चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर कराए जाना हैं। इसीलिए ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन नई आवादी के हिसाब से किया गया है। जिले में 580 ग्राम पंचायतें थीं, लेकिन पुनर्गठन में 106 ग्राम पंचायतें और बढ़ गई हैं। अब विभाग ने क्षेत्र पंचायतों के वार्डो का परिसीमन भी पूरा कर लिया है। दो हजार की आवादी पर क्षेत्र पंचायत का वार्ड बनाया गया है। हालांकि इस कार्य को करने के लिए शासन ने 27 मार्च निर्धारित की थी, लेकिन समय से पूरा नहीं किया गया। क्षेत्र पंचायत के वार्ड बनाने के लिए बीडीओ की देखरेख में ब्लाक स्तरीय समिति बनाई गई थी। तीन ब्लाकों से क्षेत्र पंचायतों के वार्डो के परिसीमन की सूची 27 मार्च को ही मिल गई थी, लेकिन स्वार, सैदनगर और चमरौआ ब्लाकों से सूची नहीं दी गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने तीनों बीडीओ को नोटिस जारी किया था। अब उन्होंने भी डीपीआरओ कार्यालय को सूची उपलब्ध करा दी है। अब तक जिले में क्षेत्र पंचायत के 689 वार्ड थे, लेकिन अब 886 वार्ड हो गए हैं। परिसीमन में 197 वार्ड और बढ़े हैं।

क्षेत्र पंचायत का परिसीमन पूरा होने के बाद अब जिला पंचायत के वार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया है। दो दिन में अधिकारियों को बार्डो का गठन करना है। जिला पंचायत में 29 वार्ड हैं, लेकिन छह वार्ड और बढ़ना हैं, जिनकी सीमा तय होना हैं। जिला पंचायत का वार्ड 50 हजार की आबादी पर बनाया जाना है।

इसके लिए जिलाधिकारी ने कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और सहायक निदेशक मत्स्य को शामिल किया गया है। डीपीआरओ एके शाही ने बताया कि दो दिन में जिला पंचायत के वार्ड बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अब किस ब्लाक में कितने वार्ड

ब्लाक पहले अब

चमरौआ 95 119

स्वार 167 218

सैदनगर 81 119

मिलक 124 153

बिलासपुर 98 119

शाहबाद 124 158

कुल 689 886


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.