फोटो 13 : होली आई रे कन्हाई रंग बरसे
रामपुर। लायनेस क्लब आफ रामपुर ग्रेटर की ओर से मंगलवार को साहनी अस्पताल में होली उत्सव मनाया गया। महि
रामपुर। लायनेस क्लब आफ रामपुर ग्रेटर की ओर से मंगलवार को साहनी अस्पताल में होली उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने होली गीतों पर गुलाल और फूल उड़ाते हुए खूब धूम मचाई।
शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इसके साथ ही होली की धूम मचना शुरू हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए। होली के गीतों पर नृत्य किया। होली आई रे कन्हाई रंग बरसे सुनादे जरा बांसुरी गीत की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस दौरान महिलाओं ने हाउजी, सरप्राइज गेम व अन्य गेम में भरपूर लुफ्त उठाया। निर्णय पश्चात इनमें डॉ. प्रभा शर्मा प्रथम, निर्मल द्वितीय, अलका गुप्ता तृतीय रही। ज्वैलरी बनाने की प्रतियोगिता में निर्मल कौर और बबीता सिंघल विजयी रही। इस अवसर पर सचिव वीरांगना मांगलिक ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का पर्व हम सभी को आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। समाज में सभी के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना ही होली को वास्तविक तौर पर मनाना है। उन्होंने सभी को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिता अग्रवाल, सतनाम चावला, मोहिनी पाहवा, शोभा, प्रीति, शशि, सुषमा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, सलोनी, गीता अग्रवाल आदि उपस्थित रही।