प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट : विनीत
रामपुर । भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उत्तर प
रामपुर । भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के तीन वर्ष के शासन में ही 5888 उद्योग बंद हो चुके हैं। ध्वस्त कानून व्यवस्था, इंस्पेक्टर राज, बदहाल बिजली और टैक्स का जाल इसकी प्रमुख वजह हैं। प्रदेश में सिर्फ अपहरण उद्योग चल रहा है। छह साल की बच्ची से लेकर अस्सी साल तक की बुजुर्ग महिला तक से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां पर भी निशाना साधा। बसपा नेता याकूब कुरैशी के अचल संपत्ति की जांच कराने और उनके आतंकियों से संबंध होने की बात कही।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। पाकिस्तान और चीन घबरा गए हैं। उन्होंने जनधन योजना को सबसे सफल योजना बताया। बोले कि 2016 तक देश में भाजपा जीएसटी लागू करेगी। कालाधन वापस आएगा। कहा कि हमने महाराष्ट्र जीता, हरियाणा जीता और अब दिल्ली भी जीतेंगे। बिहार में भाजपा का झंडा बुलंद होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश में भी रामराज्य स्थापित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली, जिसमें आठ फरवरी से लेकर ग्यारह फरवरी तक बूथों पर जाकर सदस्यता अभियान चलाने को कहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक दिनेश सिसोदिया, जिला संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, राजू सुमन, पुनीत अग्रवाल, देवेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।