दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने की धमकी
रामपुर। दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया। उसे जलाकर मारने की धमकी दी। प
रामपुर। दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया। उसे जलाकर मारने की धमकी दी। पटवाई पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचोरा के बदलू ने बेटी मीना का निकाह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदाबाद निवासी नबी अहमद से किया था। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला को ताने देने लगे। उसके साथ मारपीट की और जलाकर मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके आकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन पटवाई थाने पहुंचे, जहां महिला ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।
पटवाई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज करते हुए महिला के पति समेत सास हमसीरन, ससुर हमसीर, जेठ अली हसन, जेठानी नूर जहां, देवर अमीर अहमद, देवरानी शबाना और ननद रुखसाना को नामजद किया है।
भास्कर सिंह