Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान सफल बनाएं कांग्रेसी : संजय

रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक संजय कपूर ने कहा है कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 11:40 PM (IST)
सदस्यता अभियान सफल  बनाएं कांग्रेसी : संजय

रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक संजय कपूर ने कहा है कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। वह पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान में बोल रहे थे। कहा कि कांग्रेस पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी है। इसका सदस्यता अभियान सफल बनाए। केंद्र सरकार पर निशाना बनाते हुए कहा कि सांप्रदायिकता का बोलबाला है। बेरोजगारी दूर नहीं की जा रही है। जनता परेशान है। बाले कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में अभियान के दौरान पांच सौ लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर ब्लाकाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मिंटू, गुरमीत सिंह, पलविन्द्र सिंह गिल, शहाब अली खां, शानू खां, जाकिर अंसारी, हाजी अमीर अहमद, जमील अहमद, जुबैर अहमद, यासीन अंसारी, बाबू, मकसूद अली, डा.श्यामुल चरन, शाहीन अंसारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.