Move to Jagran APP

भविष्य बताने के नाम पर महिला से जेवर ठगे

रामपुर। भविष्य बताने के नाम पर दो लोगों ने महिला से जेवर ठग लिए। महिला मुरादाबाद से अपनी रिश्तेदारी

By Edited By: Published: Thu, 20 Nov 2014 11:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 11:40 PM (IST)
भविष्य बताने के नाम पर महिला से जेवर ठगे

रामपुर। भविष्य बताने के नाम पर दो लोगों ने महिला से जेवर ठग लिए। महिला मुरादाबाद से अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। सिविल लाइंस पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।

loksabha election banner

जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत कनपुर मुनीमपुर गांव निवासी नसीम पत्‍‌नी शरीफ बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे अपनी जेठानी तसलीम जहां के साथ रोडवेज से रामपुर पहुंची। उन्हें थाना शहजादनगर के ग्राम नौगवां रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होना था। बस से दोनों रेलवे स्टेशन के पास उतरीं। वहां एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और सलाम किया। उसने महिलाओं से कहा कि वह एक बड़े मियां (पीर फकीर) की तलाश में रामपुर आया है। उसे अपने भविष्य के बारे में जानकारी करनी है, लेकिन वह सिर्फ महिलाओं को ही बताते हैं। बड़े मियां यहीं बैठे हैं। आप मेरे लिए उनसे कुछ जानकारी कर दो। महिलाएं उसकी बातों में आ गई। अनजान व्यक्ति दोनों को रेलवे स्टेशन की दीवार के पास बैठे बड़े मियां के पास ले आया। इसके बाद बड़े मियां ने दोनों महिलाओं को झांसे में ले लिया। जानकारी के लिए पहले सोने का जेवर मांगा। तसलीम जहां ने अपने कान के एक तौले वजन के दोनों बुंदे उतारकर दे दिए। उन्होंने बुंदे एक पुड़िया में रखे और पांच बार फूंक मारने को कहा। इसके बाद पुड़िया वापस लौटा दी। 40 कदम चलकर वापस आने को कहा। दोनों महिलाएं चालीस कदम चलकर जब वापस लौटी तो बड़े मियां और अंजान व्यक्ति गायब थे। महिलाओं ने पुडि़या खोली तो बुंदे गायब थे। पुड़िया में तांबे के दो सिक्के थे। तब महिलाओं को ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने दोनों को काफी खोजा, लेकिन वे अपना काम करके फरार हो चुके थे। महिलाएं नौगवां गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी। गांव में रहने वाले नसीम जहां के मौसेरे भाई नदीम अहमद कुरैशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला मंत्री हैं। उन्होंने घटना की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.