Move to Jagran APP

जल में उतरकर उगते सूरज को दिया अ‌र्घ्य

रामपुर। नूर महल आवास विकास के संजीव कुमार का परिवार तड़के ही उठकर छठ पूजा की तैयारियों में जुट गया। स

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 12:17 AM (IST)
जल में उतरकर उगते सूरज को दिया अ‌र्घ्य

रामपुर। नूर महल आवास विकास के संजीव कुमार का परिवार तड़के ही उठकर छठ पूजा की तैयारियों में जुट गया। सूप में फल, फूल, साग-सब्जी, पकवान आदि सजाया और उसे लेकर घर से निकले। छठ माता के जयकारे लगाए और लोक संस्कृति के गीत गाए। सभी ज्वाला नगर के कृष्णा मंदिर पहुंचे और पूजन किया। कृष्णा मंदिर के रास्तों पर गुरुवार सुबह तमाम लोग छठ पूजा के लिए आते दिखे। परिवार के मुखिया के अगुवाई में पूरा परिवार पैदल मंदिर की ओर चला। महिलाओं ने जल में उतरकर उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सूप में सजे पकवान, फल, फूल, मिष्ठान छठ माता को अर्पित किए और सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की। मंदिर में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह सूर्याेदय से पूर्व ही मंदिर का नजारा उत्सव में तब्दील होने लगा। छठ माता के भजन और लोक गीतों से माहौल रमणीय बन गया। पूर्वाचल के लोगों ने यहां सामूहिक पूजन किया। पूजन के साथ ही चार दिन से चल रही छठ पूजा सम्पन्न हुई। अपार श्रद्धा और भक्ति के इस संगम में लोग काफी उत्साहित रहे। उगते हुए सूर्य की पूजा और पूर्वी संस्कृति की झलक देखने को मिली। मौसम में ठंडक के बावजूद महिलाएं जल में उतरी और सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सूप को लेकर चारों तरफ घूमी। सूर्य देव और छठ माता को नमन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने तीन दिन के उपवास को खोला। इस दौरान बजने वाले छठ गीत सभी को खूब भाए। सूरज उगेला उजियारा होवेला, छठ हिए मईया के गुण गावा रे, बोलो छठ मईया की जय, चौक पुराओ माटी रंगाओ, हमार अपनो प्यारों परब आदि गीतों से उत्सव की धूम मची। मंदिर में पूजन को आए ज्वाला नगर के प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि छठ माता की उनके परिवार पर बहुत कृपा है। हर साल छठ पर्व पर माता को धन्यवाद करते हैं। परिवार के सभी लोग इसके लिए उत्साहित रहते हैं। डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति की पहचान है। इससे पूरे श्रद्धा भाव से करना चाहिए। वहीं बच्चों में भी अच्छे संस्कार आते हैं। सुनील कुमार और प्रदीप कुमार ने पारम्परिक परिधान पहनकर पूजा की। कहते हैं कि चार दिन तक घर में उत्सव मनाया जाता है। छठ पूजा से घर में खुशियां आती हैं। राधा रोड़ के विजय रावत ने कहा कि शहर में कई परिवार छठ पूजा करते हैं। उन सभी के साथ पूजा करने में आनंद और बढ़ जाता है। वहीं सीआरपीएफ में छठ पूजा सम्पन्न हुई। कैंपस के अंदर तालाब के किनारे अधिकारियों और जवानों के परिवारों की भीड़ जुटी। महिलाओं ने जल में उतरकर सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया और प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। सभी ने एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.