Move to Jagran APP

भाई के तिलक लगाकर छलक पड़ी आंखें

रामपुर। जिला कारागार में भी भैया दूज पर्व मनाया गया। जेल में बंद भाइयों के तिलक लगाते समय बहनों की आ

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 11:38 PM (IST)
भाई के तिलक लगाकर छलक पड़ी आंखें

रामपुर। जिला कारागार में भी भैया दूज पर्व मनाया गया। जेल में बंद भाइयों के तिलक लगाते समय बहनों की आंखें छलक आई। बहनों ने अपने भाइयों की जल्द आजादी की कामना की।

loksabha election banner

भैया दूज पर्व पर जिला कारागार के बाहर शनिवार को सुबह आठ बजे से ही मिलाई करने वालों की भीड़ लगने लगी। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की थी। जेल प्रशासन को पहले से अनुमान था। इस पर उन्होंने पर्याप्त बंदोबस्त कर लिए। जिला कारागार गेट के दोनों ओर बैरिकेडिंग की। एक ओर महिलाओं की लाइन लगाई गई तो दूसरी ओर पुरुषों की लाइन लगी। त्योहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने आधा घंटा पहले ही मिलाई शुरू करा दी। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ मिलाई का सिलसिला शाम करीब छह बजे तक चला। अधिक भीड़ के चलते महिलाओं को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इंतजार का यह दर्द भाई से मिलकर खत्म हो गया। बहनों ने जेल में बंद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। उन्हें मिठाई आदि पकवान खिलाए और उनके जल्द जेल से बाहर आने की कामना की।

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि त्योहार पर मिलाई करने वाली की संख्या आम दिनों से ज्यादा होती है। भैया दूज पर महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। पीएसी के साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। भैया दूज पर दो हजार से ज्यादा लोगों ने मिलाई की, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।

ड्यूटी के साथ मानवता भी दिखाई

रामपुर : भैया दूज पर महिलाओं की भीड़ देखते हुए जेल प्रशासन ने महिला कांस्टेबिल को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया था। ड्यूटी के दौरान महिला सिपाहियों को लाइन में लगी महिलाओं के बच्चे भी गोद में खिलाने पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.