Move to Jagran APP

दीपावली पर रखें सुरक्षा का भी ख्याल : एसपी

रामपुर । दीपावली खुशियों का पर्व है। इसे परंपराओं के साथ मनाएं और अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें। पुल

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:02 PM (IST)
दीपावली पर रखें सुरक्षा का भी ख्याल : एसपी

रामपुर । दीपावली खुशियों का पर्व है। इसे परंपराओं के साथ मनाएं और अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें। पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने जनपदवासियों को इसी संदेश के साथ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि दीपावली पर लोगों की सुरक्षा के लिए बाजारों में पुलिस तैनात है। लोग भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। नशा करके वाहन न चलाएं। हेलमेट जरूर पहनें। तीन सवारी बैठाकर दो पहिया वाहन न चलाएं। एसपी ने पुलिस कर्मियों को भी हेलमेट पहनने की हिदायत दी। इसके अलावा दीपावली पर आतिशबाजी छोड़ते समय सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। आतिशबाजी खुले स्थान पर जलाएं।

बच्चों के आतिशबाजी छोड़ते समय बड़े साथ रहें। पटाखों को हाथ में पकड़कर या किसी बर्तन में रखकर न जलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.