मिलावट रोकने को मिठाई के नौ सैंपल भरे
रामपुर। दीपावली पर मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर नौ सैंपल भरे गए। सिटी मजिस्ट्रेट रामसिंह
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:00 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:00 PM (IST)
रामपुर। दीपावली पर मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर नौ सैंपल भरे गए।
सिटी मजिस्ट्रेट रामसिंह के नेतृत्व में बुधवार को छापामार अभियान चलाया गया। सिविल लाइन में अरोरा और रवि स्वीट हाउस से मिठाई के दो-दो सैंपल भरे गए। यहां से दूध की लौज, खोवा और रस भरी के नमूने लिए। अजीतपुर से छेना रसगुल्ला के दो सैंपल लिए गए। टीम के साथ पुलिस बल भी रहा। छापामार टीम को देख दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने दुकानें बंद भी कर दीं। इस दौरान मुख्य खाद्य निरीक्षक आरसी गौतम, आरपी पटेल आदि शामिल रहे। उधर तहसीलों में भी खाद्य निरीक्षकों ने सैंपल भरे। धमोरा में प्रदीप गुप्ता की दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया।
शफी अहमद
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें