गरीब बस्तियों में जाकर दीपावली मनाएंगे बच्चे
रामपुर। दीपावली पर निर्धन और असहाय बच्चों की मदद करने का संकल्प पूरा करने का दिन आ गया है। आर्ट ऑफ ल
रामपुर। दीपावली पर निर्धन और असहाय बच्चों की मदद करने का संकल्प पूरा करने का दिन आ गया है। आर्ट ऑफ लिविंग के यस ग्रुप के बच्चों ने इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली है।
दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए दीपावली अभियान में शहर की गरीब बस्तियों की दशा सुधारने की अपील की गई थी। इससे प्रेरित होकर शहर के कुछ सम्पन्न परिवारों के बच्चों ने गरीब बच्चों की मदद करने की ठानी। आर्ट आफ लिविंग संस्था के यस ग्रुप के दो दर्जन से ज्यादा बच्चों ने अपनी पिगी बैंक और पाकेट मनी की बचत को इकट्ठा किया और गरीबों के लिए समान जुटाया। बच्चों ने इन सामान के सौ पैकेट बनाए हैं। गुरुवार की दोपहर को तमाम बच्चे अपने प्रशिक्षक के साथ गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों को ये पैकेट देंगे। प्रशिक्षिका मीनाक्षी गुप्ता का कहना है कि छोटे बच्चों द्वारा अपने स्तर से सारी तैयारियां की गई है। उनके साथ मिलकर शहर की कुछ बस्तियों में जाएंगे। यह मानवीय मूल्यों का जागरण है।