धनतेरस पर गुलजार हुआ बाजार
रामपुर। धनतेरस पर शहर के बाजार की रौनक देखते ही बनी। पूरे दिन खरीदारी को लोगों की भीड़ दुकानों पर उम
रामपुर। धनतेरस पर शहर के बाजार की रौनक देखते ही बनी। पूरे दिन खरीदारी को लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ती रही।
धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। गणेश- लक्ष्मी की मूर्तियों की जमकर बिक्री हुई। बाजार में मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस, पीतल, व्हाइट मेटल, प्लास्टिक आदि की मूर्तियां भी खूब बिकीं । धार्मिक कैलेण्डर, झालर, कंडील, शुभ दीपावली रिबन और अन्य सजावटी सामान की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी रही। खील खिलौने और कपास की रुई भी बिकती दिखी। बर्तन बजार में लोगों ने बर्तनों की खरीददारी की। वहीं सराफा में सोने-चांदी के आइटमों की खरीदारी की गई। लोगों ने चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी खरीदे। शहर में मिस्टन गंज में धनतेरस की खास सजावट की गई है। सराफा में भी झालर, झंडियों की सजावट हुई। सिविल लाइन्स टैक्सी स्टेण्ड रोड पर धनतेरस की रौनक छायी रही। ज्वाला नगर में राम रहीम पुल से उतरते ही तमाम दुकानें सजी नजर आई। इसके अलावा भी शहर भर में जगह-जगह धनतेरस की धूम मची रही। आवास विकास के गौरव वाष्र्णेय ने कहा कि धनतेरस पर परिवार के सदस्यों और दोस्तों के लिए उपहार खरीदे हैं। पुराना गंज के मनोज अग्रवाल ने कहा कि बाजार से चांदी के सिक्के और पूजन का सामान खरीदा है।
::::::::::::::::::::::
::::::::::::::::::