कूमल लगाकर सवा लाख की चोरी
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 11:33 PM (IST)
रामपुर। ढकिया चौकी क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी दिनेश शनिवार की रात बरामदे में परिवार के साथ सो रहा था। आधी रात करीब चोरों ने कमरे में कूमल लगा लिया। कमरे में रखा एक क्विंटल मैंथा आयल, बर्तन, कपड़ा समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। सवेरे उठने पर घटना का पता चला। तहरीर दे दी है। वहीं गांव के प्राथमिक स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे मिडडे मिल बनाने के बर्तन चोरी कर लिए। तहरीर दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें