हरियाली तीज पर झूमा जिया
रामपुर। सावन का महीना पवन करे शोर जिया रे झूमे ऐसे जैसे वनमा नाचे मोर। सावन का त्यौहार हरियाली तीज महिलाओं ने धूमधाम से मनाई। हरियाली तीज की बहार की झलक शहर में जगह-जगह देखने को मिली। महिलाओं ने सोलह श्रंगार करके सावन के गीत गाए और नृत्य किया। इस दौरान हर जगह हर्ष और उल्लास की सरगम बजती रही।
सुबह से ही घरों में चहल-पहल शुरू हो गई। सोलह श्रंगार में सजी महिलाएं एक स्थान पर इकट्ठा हुई और हरियाली तीज का पूजन किया। पूजन में प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया और सावन की हरियाली की तरह घर परिवार में भी खुशी बरकरार रहने की प्रार्थना की। मंगल गीत गाए और जमकर त्यौहार का लुफ्त उठाया। पारम्परिक भोज घेवर खाया और खिलाया। कई जगह महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वरदान क्लब की ओर से रंगोली मंडप में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंग जमा दिया। तमाम मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई। मेंहदी में प्रतिभा दिखाई और मैचिंग की ड्रेस पहनी। मुख्य आकर्षण सावन का झूला रहा। महिलाओं ने सावन के गीत गाकर झूला झूला। इस अवसर पर विनीता रस्तौगी, जयंती रस्तौगी, दीपिका रस्तौगी, शिखा रस्तौगी, मनिक रस्तौगी, अमित रस्तौगी, नवीन आर्य, राजीव रस्तौगी, दिलीप रस्तौगी, विवेक आर्य, सुनील रस्तौगी, मनोज रस्तौगी, विनीत रस्तौगी, मुकेश राज आदि ने सहयोग किया। महिला कल्याण समिति की सचिव मधु अग्रवाल ने कहा कि तीज का त्यौहार समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को व्यक्त करता है। परिवार में खुशियां बढ़ती हैं। बताया कि गुरुवार को सायं चार बजे रंगोली मंडप में हरियाली तीज उत्सव मनाया जाएगा। मिस्टन गंज में आर्ट आफ लिविंग के सदस्यों ने पूजन किया। स्वामी परम तेज जी व अन्य आचार्यो ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर रुद्र पूजा की। बाद में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस मौके पर मीनाक्षी गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, वंदना रस्तौगी, रेनू गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल, मधु वर्मा, मधु अग्रवाल, सुशीला गुप्ता, शलभ राज गुप्ता, विजय अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, ईशान अग्रवाल, मनु मांगलिक, सौरभ अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुहास राज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। गंगापुर आवास विकास में महिलाओं ने इकट्ठा होकर तीज के गीत गाए और नृत्य किया। पूनम जैन, सुधा जैन, पुष्पा गुप्ता, रीमा सक्सेना आदि ने गीत गाए।