आध्यात्म और विज्ञान के साथ समाज सेवा
रामपुर। गायत्री परिवार की युग निर्माण योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार के सदस्यों ने घर घर दीप यज्ञ करके वैचारिक क्रांति फैलाने की योजना बनाई। ज्वाला नगर में हुई बैठक में सदस्यों ने गुरुदेव के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। वहीं इस संबंध में जगह जगह जाकर लोगों से सम्पर्क भी किया।
इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य ने युग निर्माण योजना का श्री गणेश किया। सम्पूर्ण गायत्री परिवार उनके बताए रास्ते पर चल रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा देश विदेशों में कई प्रासंगिक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें आध्यात्म और विज्ञान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति, सभ्यता आदि क्षेत्रों में समाजिक सेवा की जा रही है। श्री गुरु के आदर्शो को अपनाने से जीवन का उद्देश्य भी सार्थक होगा। इसी राह पर चलकर समाज का उत्थान होगा। सभी ने घर घर दीप यज्ञ कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ परिजन अशोक सिंह, मीना शर्मा, पंडित मदन लाल, साधना गुप्ता, एसपी सिंह चौहान, आनंद शर्मा, सोमपाल सिंह, देवेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।