Move to Jagran APP

उफ! पहले कभी नहीं देखा ऐसा जाम

रायबरेली : मतदान की पूर्व संध्या पर यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही के चल

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM (IST)
उफ! पहले कभी नहीं देखा ऐसा जाम
उफ! पहले कभी नहीं देखा ऐसा जाम

रायबरेली : मतदान की पूर्व संध्या पर यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते रायबरेली शहर से गुजरने वाले हाईवे और सड़कों पर भीषण जाम लग गया। बुधवार की सुबह गोरा बाजार से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाना शुरू किया गया। इस दौरान यहां पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते गोरा बाजार से सिविल लाइंस के बीच तकरीबन एक किमी लंबा जाम लग गया। जो कि कुछ ही देर में मामा चौराहा, रतापुर, त्रिपुला के अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी फैल गया।

loksabha election banner

जाम कितना भीषण था इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जरूरी काम से जा रहे बहुत से लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर अपने वाहन खड़े कर पैदल ही जाने में अपनी भलाई समझी। इस जाम के चलते शहर का यातायात तीन घंटे तक प्रभावित रहा। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस्तेपुर, सारस होटल चौराहा और बरगद चौराहे पर वाहनों को रोककर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया।

जान जोखिम में डाल तय किया रास्ता : आम रास्तों पर जाम से परेशान बहुत से लोगों ने सिविल लाइंस ओवरब्रिज के नीचे मानवरहित रेलवे क्रा¨सग के गेट के नीचे से अपने वाहन निकाले। इस दौरान एक दूसरे से आगे निकलने के प्रयास में कुछ लोगों की एक दूसरे से तकरार भी हुई।

जाना था डिग्री कालेज, घूमना पड़ा इंदिरा नगर

जवाहर विहार, फीरोज गांधी कालोनी, बस्तेपुर आदि मोहल्लों से डिग्री कालेज चौराहे की ओर जाने वाले लोगों को जब सिविल लाइंस चौराहे पर जाम मिला तो वे वाया बरगद चौराहा, नेहरू नगर होते हुए इंदिरा नगर, आरडीए से डिग्री कालेज चौराहे पर पहुंचे। सिविल लाइंस से डिग्री कालेज चौराहे के बीच की दूरी केवल पांच सौ मीटर है लेकिन जाम के कारण लोगों को यह फासला तय करने के लिए लगभग दो किमी का सफर करना पड़ा।

सीओ ट्रैफिक बोलीं : पोलिंग पार्टियों को ले जा रही गाड़ियों की वजह से शहर में जाम लगा था। पुलिस को लाकर जाम खुलवाया गया। अब आवागमन पूरी तरह से सामान्य हो गया है। श्वेता श्रीवास्तव, सीओ ट्रैफिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.