अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
जागरण संवाददाता, रायबरेली : ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के ल
जागरण संवाददाता, रायबरेली : ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए बुधवार को रवाना हुआ। इसमें 100 शिवभक्त शामिल हुए। यह जत्था बस से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। इसके बाद हिमगिरी एक्सप्रेस से जम्मू जाएगा। इससे पहले श्रद्धालुओं ने चंदापुर मंदिर जगमोहनेश्वर में पूजा अर्चना की। इस दौरान हर-हर, बम-बम भोले के जयकारे लगाए।
इसमें बाद डीजे की धुन पर नाचते और जयकारे लगाते हुए सुपर मार्केट स्थित प्रतिदिन भंडारा स्थल पर पहुंचे। यहां पर भंडारा प्रभारी राजीव अग्रवाल, श्रवण कुमार, एसपी ¨सह आदि ने स्वागत किया। यहां से जत्था घंटाघर, कोतवाली होते हुए बस स्टेशन पहुंचा। यहां पर कृष्ण मुरारी मिश्रा, आरपी ¨सह ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने कहा कि शिवभक्तों के लिए हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सचिन शुक्ला, रत्नेश गुप्ता, राम प्रकाश श्रीवास्तव, रामसजीवन, लल्ला जायसवाल, गोकरन, राजेंद्र, रामखेलावन, संतोष, राहुल अग्रहरि, महेंद्र गुप्ता, सुशीला देवी आदि श्रद्धालु शामिल रहे।