रेल पटरी पर मिला सूरत से लौट रहे युवक का शव
ऊंचाहार: सूरत शहर से कमाकर गांव लौट रहे युवक की संदिग्ध हालत में मध्य प्रदेश में ही मौत हो गई। उसका
ऊंचाहार: सूरत शहर से कमाकर गांव लौट रहे युवक की संदिग्ध हालत में मध्य प्रदेश में ही मौत हो गई। उसका शव रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बन पुरवा मजरे सराय भान निवासी रमेश मौर्य का 20 वर्षीय बेटा धीरज गुजरात के सूरत शहर में निजी संस्थान में काम करता है। उसने अपने घर आने के लिए मंगलवार को कामायनी एक्स्प्रेस पकड़ी थी। उसे बुधवार को इलाहाबाद स्टेशन पर उतरना था, लेकिन कल जब परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करना शुरू किया तो फोन लगातार बंद बता रहा था। परिजन उसकी खोजबीन में परेशान थे, इसी बीच सूचना आई कि उसका शव मध्य प्रदेश प्रांत के थाना जनीह जिला रीवा मे रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला है। बताते हैं की उसे ट्रेन से फेंका गया है। उसके पास मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई है। धीरज की मौत की सूचना पर परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। अनुमान लगाया जाता है, उसके साथ लूट के बाद रात होने के कारण उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया होगा। परिजनों ने बताया की करीब छह माह पहले धीरज सूरत गया था। अबकी बार वह कुछ करीबी रिश्तेदारियों में शादी समारोह मे शामिल होने के लिए आ रहा था लेकिन उसका सपना पूरा न हो सका।