दीपावली पर बाजार गुलजार
रायबरेली : दीपावली को लेकर शहर का बाजार गुलजार हो गया है। हर तरफ भीड़ तथा दुकानों की कतारों दिखाई पड़
रायबरेली : दीपावली को लेकर शहर का बाजार गुलजार हो गया है। हर तरफ भीड़ तथा दुकानों की कतारों दिखाई पड़ रही है। सराफा बाजार हो या फिर बाइक मार्केट। धनतेरस की पूरी तैयारी हो चुकी है। बर्तन भंडारों में भी लेटेस्ट बर्तन दिखाई पड़ रहे हैं। खास तौर पर इंडक्शन चूल्हा व टाइमर कुकर लोगों की पसंद के अनुरूप लाए गए हैं।
दीपों की रोशनी के त्योहार दीपावली की धूम शहर में दिखाना शुरू हो गई है। घंटाघर, कैपरगंज, सुपर मार्केट में तो इस कदर भीड़ जुट रही है कि पैर रखना मुश्किल हो गया है। धनतेरस को लेकर सराफा बाजार में कई वैरायटी के गहने आए हैं। लेकिन चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। दीपावली पर पुराने चांदी के सिक्के खर दने की परंपरा अभी भी कायम है। इस कारण बाजार में उन्हें विशेष तौर पर मंगाया गया है।
पांच हजार सिक्के बिकने की संभावना
धनतेरस पर सराफा बाजार में पांच हजार के करीब चांदी व सोने के सिक्के बिकने की संभावना है। कई लोगों ने तो पहले से ही एडवांस बु¨कग करा रखी है। सराफा बाजार में सोने-चांदी के गणेश-लक्ष्मी भी लाए गए हैं। ब्रांडेड कंपनी के गणेश-लक्ष्मी की कीमत 1.25 से 1.50 लाख रुपए तक है। सराफा संघ के महामंत्री मंगल प्रसाद का कहना है कि दीपावली पर चार करोड़ के कारोबार की संभावना है।
दामों पर नजर
सोने के सिक्के (1 से 10 ग्राम) - 3 से 32 हजार तक
चांदी के सिक्के- 500 से 10 हजार
चांदी के पांच सौ के नोट- 400 से 500 रुपए
चांदी के एक हजार के नोट- 500 से 600 रुपए
पुराना चांदी सिक्का - 900 से 930 रुपए
सजी ड्राई फ्रूटस व गिफ्ट की दुकानें
शहर में दीपावली पर ड्राई फ्रूट, मिक्स मिठाई व चाकलेट गिफ्ट की खासी डिमांड है। सुपर मार्केट, रतापुर, घंटाघर, बस स्टैंड के निकट व मुख्य किराना बाजार में गिफ्ट आइटम भरे पड़े हैं। इसमे सबसे मंहगी चाकलेट बाइट का गिफ्ट है। जिसकी कीमत 900 रुपए प्रति किलो। ड्राई फ्रूटस के हैंपर की कीमत 900 से 2000 रुपए प्रति किलो तक है। इस बार बाजार में 400 रुपए के ड्राई फ्रूटस का भी गिफ्ट पैक आया है।
बाइक व कार बाजार में लुभावनी छूट
धनतेरस को लेकर कार व बाइक बाजार में बेहतर माइलेज की कार, स्कूटी व कार मंगाई गयी हैं। खास तौर पर फोर स्ट्रोक्स स्कूटी की कई रेंज बाजार में उपलब्ध है। मार्केट के जानकारों के मुताबिक धनतेरस पर करीब 10 करोड़ का व्यापार होने की संभावना है। बजट में बाइक व कार का प्राइस रेंज अधिक न किए जाने से लोगों वाहन खरीदना पसंद कर रहे हैं।