शहादत को सलाम
रायबरेली : सरहद पर देश की निगहबानी करते शहीद होने वाले सैनिकों के सम्मान में स्काउट गाइड ने कैंडल
रायबरेली : सरहद पर देश की निगहबानी करते शहीद होने वाले सैनिकों के सम्मान में स्काउट गाइड ने कैंडल जलाईं। दैनिक जागरण के तत्वावधान में आयोजित एक दीया शहीदों के नाम इस कार्यक्रम में भारत माता की जय के नारे लगाए गए तो वहीं शहीद सैनिकों की याद में हर आंख नम हो गयी।
शहर का माहौल उस वक्त देश प्रेम के जज्बे से भर गया जब शहीद चौक पर शहीदों के नाम एक दीप जलाया गया। मुख्य कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने कैंडल जलकर शहीदों के याद किया। ट्रेनर लीडर लक्ष्मीकांत शुक्ला के नेतृत्व में स्काउट व गाइड ने शहीद चौक पर सलामी देकर शहीदों को याद किया। मुख्य कोषाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर हर घर में एक दीप शहीद सैनिकों के नाम जलना चाहिए। सैनिक देश की शान हैं तथा दीपावली पर उनके परिवार को खुशियों में सम्मलित करना चाहिए। दीपावली सही मायने में शहीद सैनिकों के नमन का पर्व है। देश व सैनिक सबके के लिए सबसे पहले हैं। ट्रेनर लीडर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि सैनिक जान हथेली पर लेकर देश की रक्षा कर रहे हैं। हम सब दीपावली की खुशी सैनिकों की वजह से मना पाते है। लोग घरों में पर्व की खुशी मनाते हैं वहीं सैनिक खुशियों से दूर देश की सरहद पर रहते हैं। इस मौके पर शिक्षक तारकेश्वर, शिव शरण ¨सह, गोपाल, गो¨वद सोनी आदि मौजूद रहे।
सैनिकों के प्रति श्रद्धा व सम्मान जरूरी फोटो- 25
जिले के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राय का कहना है कि दीपावली की खुशी हम सब केवल सैनिकों की वजह से मना पाते हैं। देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सैनिकों के प्रति श्रद्धा रखे तथा उनका सम्मान करे। सैनिक के सम्मान बिना दीपावली की खुशी अधूरी है। दीपावली पर सभी से गुजारिश है कि वह एक दीप सैनिक के नाम जरूर जलाएं।
सैनिकों के परिवार से साथ मनाई जाए दीपावली - फोटो- 24
सदर सीओ श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि सरहद पर तैनात सैनिक के लिए हर दिल में सम्मान होना चाहिए। दीपावली पर शहीद सैनिकों को याद किया जाए तथा जो सैनिक देश की सेवा में लगे रहकर अपने घर से दूर हैं उनके परिवारों के साथ दीपावली मनायी जाए।
सैनिक का परिवार देश का गौरव - फोटो- 23
कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी का कहना है कि सैनिक अपने घर से दूर दीपावली पर शरहद की रक्षा करते हैं वहीं उनका परिवार भी वह खुशी नहीं मना पाता जो आम लोगों में मनायी जाती है। ऐसे में इन परिवारों के बीच जाकर दीपावली की खुशी मनानी चाहिए। असल में सैनिक का परिवार भी त्याग कर रहा है ऐसे में वह देश का गौरव हैं।
सैनिक पर्व बने दीपावली - फोटो- 22
चिकित्सक डा. भगवानदीन यादव का कहना है कि दीपावली को सैनिक पर्व के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए। इस दिन हर घर से एक दीप सैनिक के नाम पर जलना चाहिए। शहीद सैनिकों को इस दिन श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए।