ग्राम पंचायत अधिकारियों का टोटा विकास में रोड़ा
महराजगंज : ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया जोरो से चलाने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग
महराजगंज : ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया जोरो से चलाने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति की है। इनका कार्य ग्राम प्रधानों के साथ सचिव के रूप में सहयोग करना है। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता करना है।
महराजगंज विकास खंड में पहले 43 ग्राम पंचायतें थी। 10 नई ग्राम पंचायतें सृजित की गई । अब संख्या 53 पंहुच गई। ऐसें में क्षेत्र में कुल 7 ग्राम विकास अधिकारी व 3 ग्राम पंचायत अधिकारी ही कार्यरत है। इनमें से भी ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मी चंद्र तिवारी जनवरी माह से कार्यालय नही और न ही क्षेत्र में ही दिखे। इनका वेतन भी जनवरी माह से विभाग ने नहीं निकाला है। यही नहीं एक महिला ग्राम विकास अधिकारी माया को एनआरएलएम के कार्य के लिए लगा दिया गया है। अब संख्या 10 के स्थान पर आठ ही होती है। अधिकांश ग्राम पंचायते अटैचमेंट के सहारे ही चल रही हैं। जिससे विकास कार्यों की गति धीमी चल रही है। कर्मचारियों पर काम का अधिक बोझ होने के कारण विभागीय नियम की पेंच सामने आ रही है। इन पदों को भरने के लिए शासन ने काई पहल नही की। और न ही इन पर संविदा कर्मियों को ही मौका दिया गया। बीडीओ सावित्री शर्मा ने बताया कि महराजगंज क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारियों की कमी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इनकी कमी से क्षेत्र में योजनाओं के संचालन में कुछ दिक्कतें जरूर आती हैं। किसी तरह कार्यों का संचालन किया जा रहा है।