Move to Jagran APP

सोच सकारात्मक तो जीत निश्चित

रायबरेली : रायबरेली में विधानसभा चुनावों का आगाज करने आए कांग्रेसी नेताओं के दल ने कार्यकर्ताओं को

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 11:36 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:36 PM (IST)
सोच सकारात्मक तो जीत निश्चित

रायबरेली : रायबरेली में विधानसभा चुनावों का आगाज करने आए कांग्रेसी नेताओं के दल ने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज में पैठ बनाने का संकल्प दिलाया। दूसरे दलों के शासनकाल में आई दुश्वारियों को मुद्दा न बनाकर उपेक्षित जनता को सुशासन का भरोसा दिलाने की बात कही गई। साथ ही असल उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कांग्रेस को ही चुनने के लिए सिर्फ विकास के मुद्दों पर चर्चा करने पर जोर देने को कहा गया।

loksabha election banner

रिफार्म क्लब में 15 ब्लाकों के लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं के गुर सिखाने की कोशिश आला नेताओं ने की। बताया गया कि अगर आप दूसरे दलों द्वारा किए गए झूठे वादों, परिवारवाद, जातिवाद, अराजकता, भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो इससे उन दलों का नाम भी सामने वाले के जेहन में आता है। इस बार चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा नहीं करना है। कांग्रेस ने देश में 60 साल में क्या किया, ये जनता को बताना है। 27 साल पहले उत्तर प्रदेश क्या था और जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई, इस दौरान प्रदेश की स्थिति क्या हुई, इस पर बात करनी है। नेताओं ने बताया कि कांग्रेस ने सबको एक बंधन में बांधकर विकास पथ पर आगे बढ़ने का ¨सद्धात अपनाया। लेकिन दूसरे दलों ने सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए जाति, धर्म के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित किया। जनता का भला तो नहीं हुआ, हां दूसरे दलों के नेता जरूर धनकुबेर बन गए।

संगठन के नेताओं ने ये भी कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस के हैं। ऐसे में जरूरत सिर्फ उन पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से कर्तव्यबोध कराने की है। अगर वे चेत गए तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में आने से कोई नहीं रोक सकता। हां, इसके लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा। अगर हम दूसरे दलों की बुराईयों से ज्यादा कांग्रेस की अच्छाइयों का बयां करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। रायबरेली से अगर पांच सीटें कांग्रेस को मिलती हैं तो आसपास के जिलों में भी ये लहर चलेगी और इसका लाभ मिलेगा। सम्मेलन के दौरान भी चुनाव प्रचार प्रभारी डा संजय ¨सह, रीता बहुगुणा जोशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ उतना जोरदार हमला नहीं बोला, बल्कि इस ओर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखा की कार्यकर्ता सक्रिय हो जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.