Move to Jagran APP

नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी सोशल मीडिया की ट्रे¨नग

लालगंज (रायबरेली): कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सोशल मैनेजमेंट के गुर सिखाने के लिए कांग्रेस ने क

By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 11:50 PM (IST)
नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी सोशल मीडिया की ट्रे¨नग

लालगंज (रायबरेली): कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सोशल मैनेजमेंट के गुर सिखाने के लिए कांग्रेस ने कोरिहरा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से न केवल कांग्रेस का इतिहास व उपलब्धियां बताई गई बल्कि अन्य पार्टियों पर कैसे हमलावर होना है, इसकी भी ट्रे¨नग दी गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पांडेय व अरुण कुमार की टीम ने विपक्षी दलों द्वारा झूठे आरोपों व अफवाहों का तार्किक खंडन करते हुए रचनात्मक जानकारी व सुझावों के साथ साथ तथ्यात्मक जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद सरेनी के पूर्व विधायक अशोक ¨सह ने कहा कि सूचना की क्रांति के दौर में अपनी बात पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया बन चुका है। पल भर में व्हाट्सअप व फेसबुक के जरिए देश विदेश की जानकारियां तो मिलती ही हैं, लोगों की प्रतिक्रियांए भी तत्काल आनी प्रारंभ हो जाती हैं। ब्लाक अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि सोशल मीड़िया पर गलत जानकारी डालने वाला तत्काल पकड़ा जाता है, क्योंकि उस मामले के जानकार तत्काल उसका खंडन कर सही बात बता देते हैं। इस प्रकार जो जानकारी मिलती है वह लगभग सही होती हैे। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिवकरन तिवारी, निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, सोशल मीड़िया प्रभारी जितेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपेंद्र गुप्ता, राकेश ¨सह भदौरिया, राजेंद्र मिश्रा, अशोक ¨सह, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर लालगंज, डलमऊ व सरेनी के 60 प्रशि़क्षुओं ने भागीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.