खरपतवार की ¨चगरी से धधकी आग, तीन घर राख
नसीराबाद (रायबरेली): खेल-खेल में बच्चों द्वारा खरपतवार लगाई गई आग ने तीन घरों की गृहस्थी को राख कर द
नसीराबाद (रायबरेली): खेल-खेल में बच्चों द्वारा खरपतवार लगाई गई आग ने तीन घरों की गृहस्थी को राख कर दिया। अग्निकांड में किसानों के तन पर कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है। घटना में तीनों किसानों की 10 हजार की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर, अनाज, भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया। अग्निकांड में किसानों को लगभग 40 हजार की क्षति पहुंची है।
शुक्रवार दोपहर नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे विशेषण मजरे बरनावा में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने खरपतवार जला दिया इससे उड़ी ¨चगारी से गांव के बजरंगी, हनुमान व बृज रानी पत्नी राजाराम के आशियानों में आग लग गई। आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। उधर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। अग्नि कांड की सूचना पर करीब 1 घंटे बाद फायर स्टेशन सलोन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने और विकराल रूप ले लिया तब ग्रामीणों ने ट्यूबेल चलाकर फायर बिग्रेड ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया इस भीषण अग्निकांड में किसानों का सब कुछ बर्बाद हो गया और पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
आतिशबाजी में जला घर सरेनी : तिवारीपुर कला गांव में बरात की खुशियां पड़ोसी का आशियाना जला बैठी। गांव में रामकुमार रैदास के पड़ोसी घर में हसनापुर गांव से बरात आयी थी। रात में अगवानी के वक्त आतिशबाजी हो रही थी तभी एक पटाखे से उड़ी ¨चगारी रामदेव रैदास के मकान के छप्पर में जा गिरी। देखते ही देखते आग की चपेट में उसका पूरा घर आ गया। चार छप्पर व उसके नीचे रखी चारपाई बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग को बरातियों तथा ग्रामीणों की मदद से बुझाया गया। इस अग्निकांड में लगभग एक लाख रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी।