Move to Jagran APP

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की जगाई गई अलख

रायबरेली : इनर व्हील क्लब द्वारा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किय

By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 11:14 PM (IST)
बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की जगाई गई अलख

रायबरेली : इनर व्हील क्लब द्वारा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' को लेकर रैली निकाली गई। वहीं स्वच्छ भारत अभियान, पॉलीथिन बहिष्कार तथा दहेज प्रथा की विसंगति के बारे में लोगों को जागरुक किया गया।

loksabha election banner

रैली के बाद छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर तथा प्ले कार्ड बनाए। इसमें प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' विषय पर कक्षा नौ की नीलाक्षी कों प्रथम, कोमल भारती को द्वतीय तथा उत्कर्ष को तृतीय स्थान मिला। स्वच्छता अभियान में हर्षित चौहान को प्रथम स्थान मिला। दहेज प्रथा पर कक्षा आठ की अनामिका को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके पूर्व रैली को इनर व्हील की अध्यक्ष मुक्ता भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल के संरक्षक अर¨वद शुक्ला, मीना शुक्ला, इति मेहरोत्रा, रोली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रायबरेली से चुने गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रायबरेली : जेसीआइ इंडिया की वार्षिक कार्यकारिणी का गठन गुजरात के सूरत में हुआ। इसमें रायबरेली से आलोक कुमार ¨सह को निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। जेसीआइ के 60 साल के इतिहास में पहली बार रायबरेली से किसी को बड़ा पद मिला हो। आलोक ¨सह के निर्वाचन पर राजेश शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, रजनीश कपूर, संजय श्रीवास्तव, सूरज शुक्ला आदि ने खुशी जाहिर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.