भागवत कथा सुनने से मिट जाते सारे कष्ट
रायबरेली : शहर के इंदिरा नगर में पावर हाउस के समीप श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास भर
रायबरेली : शहर के इंदिरा नगर में पावर हाउस के समीप श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास भरत शुक्ला ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमछ्वागवत कथा सुनने से सारे कष्ट मिट जाते है। इसके साथ ही कथा भारतीय संस्कृति को नव-चेतना प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का उल्लेख श्रीमछ्वागवत कथा में लिया गया है। ऐसे में मानव जीवन दुष्प्रवृत्ति रूपी कंश को मारने के लिए सद प्रवृत्ति रुपी कृष्ण को अवतार लेना पड़ता है। कथा आयोजक कमला मिश्रा ने बताया कि दोपहर तीन से आठ बजे कथा का आयोजन होगा। इसके बाद गायत्री शक्ति पीठ पुस्तक मेला के आयोजक राजेंद्र पांडेय द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। जवाहर विहार कॉलोनी में चल रही कथा में कथा वाचक उमाकांत त्रिपाठी ने प्रांगण में मौजूद भक्तगणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक अभिलाष तिवारी ने बताया कि कथा 29 नवंबर तक चलेगी।
पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बीबी ¨सह ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा आचार्य द्विवेदी नगर में बने तिकोनिया पार्क में 26 से 30 नवंबर तक पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जोकि सुबह सात बजे शुरू होगा। वहीं 26 नवंबर गुरुवार को सुबह नौ बजे विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।