Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

रायबरेली, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चौथे चरण के विशेष महासंपर्क अभिया

By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 07:40 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

रायबरेली, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चौथे चरण के विशेष महासंपर्क अभियान ने गति पकड़ी है। सोमवार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं रायबरेली जिले के प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने जिले की विधानसभाओं के मंडलों में जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष मंडल प्रवासियों, सक्रिय सदस्यों से अभियान के दौरान मिलकर अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित एवं निगरानी एवं जानकारी भी ली।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मंत्री ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा आप सभी को आनलाइन सदस्यों से संपर्क कर भाजपा परिवार से विधिवत जोड़ना है। उन्होंने कहा की जब जब देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल बना है तब तब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लड़ा है। सलोन ग्रामीण मंडल के गणेशगंज बाजार में मंडल महामंत्री राम सजीवन पटेल, बब्लू, चंद्रशेखर ¨सह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, सलोन विधानसभा प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी सहित सक्रिय सदस्य बनने वाले कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.