रजबहा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
डीह, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के पूरे नरायन मजरे टेकारी दांदू निवासी सुल्तान (14) पुत्र राधेश्याम
डीह, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के पूरे नरायन मजरे टेकारी दांदू निवासी सुल्तान (14) पुत्र राधेश्याम मंगलवार को गांव के बाहर से निकल रही डीह रजबहा में छोटे भाई आंशू और गांव के लड़कों के साथ नहाने गया था। इस दौरान सभी मौज-मस्ती कर रहे थे। डीह रजबहा में नहाते समय अचानक सुल्तान का पैर गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। सुल्तान द्वारा बचाव-बचाव की आवाज लगाए जाने पर साथ नहा रहे उसके भाई और साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। आनन-फानन किशोरों ने दौड़कर मामले की जानकारी परिजनों की। सूचना फैलते ही डीह रजबहा के निकट ग्रामीणों और परिजनों का मजमा लग गया। रजबहे में ग्रामीणों और परिजनों कूदकर सुल्तान की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद किशोर का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिवारीजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं डीह एसओ केपी यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।