2562 युवा लिखित परीक्षा में होंगे शामिल
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में दस दिन तक चली सेना भर्ती में 2500 से ज्यादा युवाओं को लिखित परी
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में दस दिन तक चली सेना भर्ती में 2500 से ज्यादा युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए चुना गया। भर्ती में शामिल होने 58000 से ज्यादा आए। इनमें 12000 के करीब जिले की विभिन्न तहसीलों से आए थे। सेना भर्ती तो गुरुवार को ही समाप्त हो गई थी। लेकिन शुक्रवार को धोबी, नाई, बढ़ई, खानशामा की भर्ती के लिए पुलिस लाइन में प्रयोगात्मक परीक्षा ली गई।
सेना भर्ती में आए जवानों को ब्योरा
जारी टोकेन दौड़े युवा परीक्षा के लिए चयनित
58222 36213 2562
अंतिम दिन कला की दी 170 ने परीक्षा
शुक्रवार को पुलिस लाइन में बढ़ई, नाई, धोगी व कुक पदों पर भर्ती के लिए उनके हुनर की व्यवहारिक परीक्षा ली गई। कर्नल संदीप ¨सह ने बताया कि एक सौ सत्तर को लिखित परीक्षा के लिए चुना गया है। आवेदकों की योग्यता कक्षा 8 थी।
उखड़ने लगे तंबू
दस दिन से पुलिस लाइन क्षेत्र में गूंज रही बूटों की आवाज शांत हो गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में गड़े टेंट उखड़ गए। सेना के जवान अपना बिस्तर समेटने में लगे रहे। पुलिस लाइन परिसर की चहल पहल भी अब सामान्य हो गई है।