रायबरेली के वीरेंद्र हरियाणा में होंगे पुरस्कृत
रायबरेली, जागरण संवाददाता : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय दुग्ध संस्थान करनाल हरियाणा में आगा
By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 07:28 PM (IST)
रायबरेली, जागरण संवाददाता : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय दुग्ध संस्थान करनाल हरियाणा में आगामी तीन से छह फरवरी तक बारहवीं कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। इसमें जिले के सतांव विकास क्षेत्र के अहमदपुर निवासी अग्रणी किसान वीरेंद्र सिंह को औषधीय व अग्रणी खेती बेहतर उत्पादन के लिए हरियाण में सम्मानित किया जाएगा।
कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह कनौजिया ने बताया कि उक्त से चयन का पत्र कृषि विज्ञान केंद्र को मिला है। वीरेंद्र सिंह पिछले एक दशक से सतावर, कालमेघ, पामारोजा, जिरेनियम, लेमन ग्रास, खस, तुलसी, मेंथा, आर्टीमीशिया आदि की खेती कर करे हैं। वीरेंद्र दूसरे किसानों के लिए प्ररेणास्रोत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें