अक्सर खराब रहती है आपूर्ति
रायबरेली, जागरण संवाददाता : शहर के मध्य भाग को 33 केवी उपकेंद्र इंदिरा नगर से बिजली आपूर्ति की जाती
रायबरेली, जागरण संवाददाता : शहर के मध्य भाग को 33 केवी उपकेंद्र इंदिरा नगर से बिजली आपूर्ति की जाती है। इधर कई दिन से इंदिरा नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। 25 जनवरी से अब तक दिन रात मिलाकर प्रतिदिन करीब तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
बुधवार को इंदिरा नगर के फीरोजगांधी नगर फीडर से अपरान्ह दो बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इसका कारण लाइन में फाल्ट आना बताया गया। कचेहरी रोड, डिग्री कालेज चौराहा, सिविल लाइन, गांधी नगर, निराला नगर विकास भवन, नेहरू नगर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी फीडर कलेक्ट्रेट, विकास भवन के सरकारी कार्यालय व कचेहरी रोड के सरकारी निजी कार्यालय जुड़े है। सोमवार को दिन भर व मंगलवार को भी दोपहर बारह बजे तक आपूर्ति बंद रही। यह देखने वाला कोई नहीं है।
साझे की खेती बना फीडर
इंदिरा नगर का फीरोजगांधी नगर फीडर साझे की खेती बन गया है। आधा फीडर इंदिरा के जेई और आधी फीडर प्रगतिपुरम फीडर के जेई के जिम्मे है। नतीजा लाइन बंद होने पर इंदिरा नगर के जेई कहते है कि प्रगतिपुरम के जेई ने बंद कराया है। जबकि प्रगतिपुरम के जेई कहते है कि इंदिरा नगर के जेई ने बंद कराया। उपभोक्ता कभी इंदिरा नगर तो कभी प्रगतिपुरम फोन करते हैं।
अब तक मरे चुके है कई जानवर
शहर में निराला नगर में रेलवे क्रासिंग से पहले जमीन पर रखा है। उसके चारो तरफ बैरीकेडिंग भी नहीं लगाई गई। आस पास के ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कई जानवर इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं।
उधर, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि वे दिखवाएंगे कि समस्या कहां से आ रही है। समस्या का निदान कराया जाएगा।