जांच होने पर खुल सकती है घोटाले की पोल!
ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम के लिए खरीदे गए बर्तन में ला
ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम के लिए खरीदे गए बर्तन में लाखों रुपए खेल करने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि अधिकांश अधिकारियों ने अलग-अलग मूल्यों पर थाली व गिलास की खरीद की है।
ऊंचाहार विकास क्षेत्र में कुल 107 प्राथमिक व 27 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एमडीएम परोसे जाने के लिए प्रति छात्र थाली व गिलास खरीदने के निर्देश दिए गए थे। प्राथमिक स्कूलों में पंजीकृत 11814 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 4450 छात्रों में से 60 फीसदी बच्चों के लिए बर्तनों की खरीददारी की गई है। विद्यालयों में बर्तनों की खरीद के लिए किसी ने 120, 140 और 68 रुपए की लागत से थाली व गिलास खरीदे है। तकरीबन 13 लाख रुपए के बर्तन तहसील क्षेत्र में खरीदे गए है।
इनसेट
इस प्रकार खरीदे गए बर्तन
मध्यान्ह भोजन के लिए बर्तनों की खरीद ग्राम पंचायत राज्यवित्त निधि से की जानी थी। लेकिन ब्लाक मुख्यालय स्तर पर इसके लिए एक ही एजेंसी का चयन करके सभी ग्राम पंचायतों में बर्तन आपूर्ति का निर्देश दिया गया और सभी ग्राम पंचायतों से उसी एजेंसी के नाम भुगतान करवा दिया गया। पूरे क्षेत्र में 120 रुपए से लेकर 140 रुपए प्रति थाली-गिलास की दर से भुगतान किया गया।
नपं ने खोली पोल दूसरों की पोल
मध्यान्ह भोजन के बर्तन खरीद में जिस प्रकार खेल हुआ उसकी पोल नगर पंचायत ने खोल दी। दरअसल, हुआ यह कि नगर क्षेत्र के तीन विद्यालयों में करीब 525 बच्चों के लिए नगर पंचायत ने बर्तन की खरीद की। नगर पंचायत ने 68 रुपए प्रति थाली गिलास की दर से बर्तन खरीदे हैं। यही से इस बात की पोल खुल गई है कि एमडीएम के बर्तनों की खरीददारी में लाखों रुपए का वारा न्यारा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
डीएम के निर्देश पर चल रही है जाच
बर्तन खरीद मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी डीएम के आदेश पर जाच कर रहे हैं। पूर्व में डीएम महेंद्र कुमार ने रामचंदरपुर स्कूल का निरीक्षण किया था। जब बर्तन की गुणवत्ता व उसकी दर के बारे में जानकारी की तभी उन्हे इसमे गड़बड़ का पता चल गया था।
कहते हैं बीडीओ
खंड विकास अधिकारी जेएन राव का कहना है कि बर्तनों की खरीद ग्राम पंचायत स्तर पर हुई है। यदि इसमें कहीं गड़बड़ी हुई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।