कोचिंग जा रही छात्रा को शोहदे ने घसीटा
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में छेड़खानी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मिल एरिया थान
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में छेड़खानी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में बुधवार को भोर पहर कोचिंग जा रही छात्रा के साथ एक शोहदे से छींटाकशी कर घसीटने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा चिल्लाने पर मार्निग वाक को निकले लोगों ने शोहदे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। घटना के बाद खासा हड़कंप मच गया। शहर में कोचिंग पढ़ने वाली छात्राओं के साथ ऐसी घटनाएं शहर में लगभग हर रोज ही हो रहीं हैं।
घटनाक्रम में शक्ति नगर के पास बुधवार को भोर पहर एक छात्रा साइकिल से कोचिंग जा रही थी। सुबह करीब सवा पांच बजे एक छात्रा कोचिंग जा रही थी, तभी एक शोहदे ने छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी शुरु कर दी। साथ ही उसे घसीटने का प्रयास भी किया। छात्रा के शोर मचाने पर वार्ड के सभासद साविस्ता बृजेश समेत अन्य लोग एकत्र हो गई। तभी सभासद के पति बृजेश श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ मार्निग वाक करके वापस लौट रहे थे। शोर शराबा सुनकर वह दौड़े, लेकिन तब तक शोहदा भाग जाने में सफल रहा है। बतातें हैं कि उक्त मार्ग में हर रोज ही ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं। उधर, मिल एरिया एसओ राजेश सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।