अपर्णा ने बताए नारी सशक्तीकरण के गुर
महराजगंज, संवाद सहयोगी : सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू एंव हर्ष संस्था की ब्रांड एंबेस्डर अपर्ण
महराजगंज, संवाद सहयोगी : सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू एंव हर्ष संस्था की ब्रांड एंबेस्डर अपर्णा यादव गुरूकुल महाविद्यालय पुरासी हलोर के कार्यक्रम में शमिल हुई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं व महिलाओं को संबोधित कर उन्हें विभिन्न जानकारियां दी।
मंगलवार को अपर्णा यादव ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर रोक लगाने के उपाए बताए। यही नही कानून की परिभाषा बताते हुए क्रिमिनल एमेंडमेंट 2013 का पाठ भी पढ़ाया।
गुरूकुल महाविद्यालय पुरासी में सम्पन्न हो रहे बी अवेयर सेमिनार में अपर्णा यादव ने कहा कि पुलिस से नहीं कानून से डरें। कानून को जाने और उसका सम्मान करें। अपने आत्मविश्वास को बढाने के लिए दूसरों की मदद करें, सिर्फ सहानुभूति न जताएं। जागरूक रहने के लिए रोज अखबार भी पढ़े। जब तक देश की नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध समाप्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हारवर्ड से शिक्षा ग्रहण करके कालेज के संस्थापक शशाक शेखर मिश्रा व उनकी पत्नी पूजा मिश्रा एक अत्यन्त पिछड़े क्षेत्र मे शिक्षा की अलख जगाकर एक अनोखा कार्य कर रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रामलाल अकेला, प्रभात साहू, मातफेर सिंह, रामशकर वर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट
मिलेगी साइकिल, बनेगी सड़क
अपने सम्बोधन के दौरान अपर्णा यादव ने छात्रों को शिक्षा की ओर लगन लगाने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यालय में प्रथम आने वाले छात्र को साइकिल देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही अपर्णा यादव ने कहा कि महाविद्यालय तक सड़क भी बनवाई जाएगी।
नशा उन्मूलन केंद्र भी खुलेगा
अपर्णा यादव ने क्षेत्र मे नशा उन्मूलन केन्द्र खोले जाने की घोषणा की तो जमीन व धन की भी तत्काल व्यवस्था हो गई। गुरुकुल महाविद्यालय के संस्थापक शशाक शेखर ने विद्यालय में ही जमीन देने की बात कही, तो विधायक रामलाल अकेला ने मार्च में ही उदघाटन की घेाषणा करते विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की बात कही है।