सगे भाइयों पर राड से हमला, एक गंभीर
महराजगंज संवाद सहयोगी: बाजार से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक सवार युवकों ने लोहे की राड से जमकर पिट
महराजगंज संवाद सहयोगी: बाजार से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक सवार युवकों ने लोहे की राड से जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा से चिकित्सकों ने एक की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफ र किया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर गाव के पास की है। राजा कंसपुर निवासी उदय भान व सूर्य भान पुत्रगण शिव बहादुर सिंह कुसुढ़ी सागरपुर बाजार से सब्जी लेकर मोटर साइकिल से घर की ओर लौट रहे थे। अचानक दो बाइकों पर सवार लोहे की राड से लैस चार युवकों ने उसे गाव के करीब रोक लिया। विवाद बढ़ने के चलते बाइक सवार युवकों ने दोनों भाइयों को लोहे की छड़ों से पीट पीटकर गंभीर कर दिया। मौके से ही घायल उदय भान ने कन्ट्रोल रूम के 100 नम्बर पर फोन कर दिया। आनन-फ ानन में आसपास के लोगो की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने सूर्य भान को ज्यादा गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना में घायल युवक ने अस्पताल में पुलिस को गाव के ही संतोष मौर्य पुत्र रामदेव, सुधीर पुत्र शिवपूजन, पिन्टू व गुड्डू पुत्रगण लालता प्रसाद पर आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।