Move to Jagran APP

गुरुदेव के स्मरण में लगाएं अधिक समय

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जय गुरुदेव आश्रम में पंकज बाबा को सुनने के लिए भक्त आये। आश्रम से एक एक

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 06:12 PM (IST)
गुरुदेव के स्मरण में लगाएं अधिक समय

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जय गुरुदेव आश्रम में पंकज बाबा को सुनने के लिए भक्त आये। आश्रम से एक एक किलोमीटर तक दोनों ओर सड़क पर हजारों की संख्या में भक्त अपने वाहनों के साथ डेरा डाले हैं। रोड जाम की स्थित रही।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रवचन करते हुए पंकज बाबा ने कहा कि संसार में आने का अवसर जीवन सुधारने के लिए मिला है। जीवन की सांस , मृत्यु का समय तय है। जीवन सुधारने का अवसर है। चौबीस घंटें में छह घंटे का समय गुरुदेव के स्मरण व प्रभु के ध्यान में लगाना चाहिए। दिन का एक चौथाई सम गुरु के नाम में लगाना चाहिए। गुरुदेव की कृपा हो जाने से जीवन सार्थक हो जाएगा। बाबा के अनुयाइयों को पूरी तरह मांसाहार का त्याग करना चाहिए। जीवों पर दया करनी चाहिए। आहार के लिए प्रभु ने हजारों प्रकार के अनाज, फल, मेवा बनाया है। आश्रम से जुड़े लोग शाकाहारी बनने का संदेश दुनिया भर में फैलाएं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश ने कहा कि ईश्वर तक जाने का एक ही मार्ग है। ईश्वर तक जाने का मार्ग गुरु ही बता सकता है। बाबा के भक्तों को ईष्र्या द्वेष त्याग कर प्रेम सद्भाव से रहना चाहिए। देश हित के लिए काम करना चाहिए। बाबा ने अगले माह मथुरा आश्रम में बाबा जयगुरुदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में आने का निमंत्रण दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.