पीड़ितों की समस्याओं का नहीं निस्तारण
डीह , संवाद सूत्र : उत्तर प्रदेश प्रातीय लेखपाल संघ के द्वारा शासन से की गयी मागों को स्वीकार न करने
डीह , संवाद सूत्र : उत्तर प्रदेश प्रातीय लेखपाल संघ के द्वारा शासन से की गयी मागों को स्वीकार न करने पर लेखपालो ने पीड़ितो की समस्याओं के प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करना बंद कर दिया जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसी वजह से लोगो को आय प्रमाण पत्र आदि बनवाने में दिक्कते आ रही है। परन्तु लोगो की समस्याओं का निवारण नही हो पा रहा है।
इस बारे में उत्तर प्रदेश प्रातीय लेखपाल संघ के तहसील महामंत्री संतलाल ने बताया कि राजस्व लेखपालों का प्रारम्भिक वेतनमान, प्रदेश में राजस्व निरीक्षक के नये पदो का सृजन करने, प्रदेश में लेखपाल संवर्ग के रिक्त पदो को भरने व लेखपालों के की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने व नियुक्ति अधिकारी उपजिलाधिकारी के स्थान पर जिलाध् िकारी करने आदि की मागो को लेकर शासन से माग की गयी थी जिस पर कोई सुनवाई न होने पर विरोध स्वरूप उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रातीय आवाहन पर तहसील दिवस व समाधान दिवस का बहिष्कार किया गया है व लोगो के प्रार्थना पत्रो का निस्तारण बंद कर दिया गया है। वही ये भी बताया कि इस दौरान सभी लेखपाल अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहेगें। वही शासन व लेखपालो की जंग में जनता पिस रही है।