दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
कुंडा, प्रतापगढ़ : हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली बरौधा लाल का पुरवा गांव निवासी मो. सईद की पचास साल
कुंडा, प्रतापगढ़ : हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली बरौधा लाल का पुरवा गांव निवासी मो. सईद की पचास साल की पत्नी इसरतुन निशा पर घर की दीवार गिर गई। इससे उसकी जान चली गई।
सोमवार की रात हुई बारिश का पानी निकालने के लिए मंगलवार की सुबह वह अपने कच्चे मकान के आंगन में नाबदान खोल रही थी कि इस बीच कच्ची दीवार ढह गई। कच्ची दीवार गिरते देख थोड़ी दूर पर खड़े पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद इसरतुन निशा को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। ग्राम प्रधान संजय ¨सह व पूर्व ब्लाक प्रमुख मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। थोड़ी ही देर में तहसीलदार संजय कुमार ¨सह व हथिगवां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले तो परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते रहे, लेकिन जब तहसीलदार व ग्राम प्रधान ने परिजनों को समझाया तो वह तैयार हो गए। इसरतुन के चार बेटे हैं। सभी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं।