किशुनदासपुर गांव को शहर बनने का इंतजार
जासं, प्रतापगढ़ : नगर पालिका से जुड़ा हुआ किशुनदासपुर गांव है। गांव से निकलते ही शहर आना शुरु हो जाता
जासं, प्रतापगढ़ : नगर पालिका से जुड़ा हुआ किशुनदासपुर गांव है। गांव से निकलते ही शहर आना शुरु हो जाता है। लेकिन इस गांव को नगर पालिका से नही जोड़ा गया। समय बदला लेकिन इस गांव में अब भी हर तरफ से लोगो को पानी, बिजली, सड़क, रास्ता आदि समस्याओं को निदान नही हो सका। हालात यह है इस गांव का ढाचा शहर जैसा हो गया है। लेकिन लोगो को आज भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
नगर पालिका का सीमा विस्तार होने की कवायद शासन स्तर पर चल रही है। लोगो को उम्मीद है आने वाले दिनों में सीमा विस्तार होने पर गांव नगर पालिका में शामिल किया जाएगा। किशुनदासपुर गांव में सरकारी संस्थान से लेकर कई रिहायसी मकान बन गए है। देखने के बाद नगर पालिका व गांव में कोई अंतर नही दिखता। लेकिन हकीकत में कुछ और है, हकीकत यह है कि गांव नगर पालिका में नहीं आता।
------
किशुनदासपुर गांव शहर से जुड़ा है। दुखद यह है कि नगर पालिका में नही है। सीमा विस्तार होना चाहिए, इससे गांव के लोगो को शहर जैसी सुविधा मिलने लगेगी।
इरफान अहमद, किशुनदासपुर
------
नगर पालिका का सीमा विस्तार होगा तो हम लोगो को शहर जैसी सुविधाएं मिलने लगेगी। नगर पालिका की सीमा विस्तार होना चाहिए। शहर से सटा होने के बावजूद गांव उपेक्षित है।
शिव प्रसाद यादव, किशुनदासपुर
------
सीमा विस्तार होना आवश्यक है। इससे गांव के लोगो को शहर जैसी सुविधा मिलने लगेगी। सीमा विस्तार में शामिल होने पर गांव को सरकार की योजनाएं मिलेगी। इससे गांव की दुर्दशा खत्म हो जाएगी।
रामदयाल, किशुनदासपुर
------
गांव के लोग सीमा विस्तार होने की आस लगाएं है। सीमा विस्तार होने पर गांव नगर पालिका में शामिल हो जाएगा। लोगो को हर सुविधा मिलने लगेगी।
राम लखन गौतम, किशुनदासपुर