Move to Jagran APP

चांद दिखा, जश्न-ए-ईद आज

प्रतापगढ़। माह-ए-रमजान के बाद अब ईद की खुशियों ने दस्तक दे दी है। जिले में रविवार को भी जमकर खरीदारी

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 11:45 PM (IST)
चांद दिखा, जश्न-ए-ईद आज
चांद दिखा, जश्न-ए-ईद आज

प्रतापगढ़। माह-ए-रमजान के बाद अब ईद की खुशियों ने दस्तक दे दी है। जिले में रविवार को भी जमकर खरीदारी हुई। देर शाम चांद देखे जाने का एलान हुआ तो रोजेदार खुश हो गए। शेख जी मस्जिद के पेश-ए- इमाम मौलाना फखरुच्जमा ने बताया कि ईद सोमवार को मनाई जाएगी।

loksabha election banner

दोपहर में बरसात के चलते सड़कों पर कीचड़ व जलभराव ने थोड़ी मुश्किल तो खड़ी की, पर लोग चांदरात में खरीदारी को निकले। खरीदारी से देर रात तक बाजार में रौनक रही। सेंवई, मेवे, उपहार, इत्र आदि की दुकानें खुली रहीं। घरों में भी ईद की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। लोगों के नए कपड़े बनकर तैयार हैं। ईद-उल-फित्र की नमाज में सबसे अधिक भीड़ शहर के भुलियापुर स्थित ईदगाह में होती है। इसे देखते हुए यहां की साफ-सफाई कराई गई है और रविवार को बरसात के बाद खराब हुई सड़क को नगर पालिका कर्मियों ने पै¨चग करके दुरुस्त की। इस कार्य में अधिशासी अधिकारी अवधेश यादव, सफाई निरीक्षक ऋषिपाल ¨सह, अशोक शुक्ला लगे रहे। ईदगाह के बाहर मेला स्थल को भी साफ किया गया। मिल्लत फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्श तबरेज खान ने बताया कि ईद के दिन होने वाला नमाज का वक्त कब कहां नमाज होगी, इसका वक्त तय हो गया है।

---

मस्जिद नमाज का वक्त

-ईदगाह भुलियापुर -09.00 बजे

-अबुल कलाम -05.45 बजे

-शेखजी पंजाबी मार्केट - 07.45 बजे

-चांद तारा पल्टनबाजार - 08:30 बजे

-जामा जेल रोड - 08:30 बजे

-अल्ला रक्खू पाइकरोड - 08.30 बजे

-गुलशने मदीना - 08.00 बजे

-मस्जिद कचहरी - 07.30 बजे

-जामे अशरफ खुशखुशवापुर -08.30 बजे

-जामिया सिद्दीकिया अचलपुर -08.30

-मस्जिद बेगम वार्ड - 09.00 बजे

-औलिया सदर बाजार - 09.00 बजे

-अहल-ए-हदीस आजाद नगर -08.00 बजे

-मदीना बलीपुर - 08.00 बजे

-मस्जिद बुधई चौक -09.30 बजे

-पुलिस लाइन -07.45 बजे

-मस्जिद महुली - 8.30 बजे

-ईदगाह चिलबिला -08.30 बजे

-ईदगाह दिलीपपुर -0 8.30 बजे

-ईदगाह खमपुर - 08.00 बजे

ईदगाह मझानीपुर -08.00 बजे

-ईदगाह रामपुर -08.00 बजे

-ईदगाह जाफरपुर -08.00 बजे

-ईदगाह हनुमानगंज -08.00 बजे

-ईदगाह ईशनपुर - 08.00 बजे

-जुनैद ए-रबानिया दीवानगंज- 07.45 बजे

-ईदगाह सरखेलपुर -07.30 बजे

-ईदगाह शीतलागंज -07.30 बजे

-ईदगाह यहियापुर -07.30 बजे

-मदरसा सनाउल्ला ताला - 07.00 बजे

-ईदगाह गनईडीह -07.00 बजे

-मदरसा देवनमऊ -06.30 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.